कश्मीर:वर्ष 2022 में 172 आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर: कश्मीर में 2022 में सुरक्षा बलों द्वारा चलाये गए 90 से अधिक अभियानों में 42 विदेशियों सहित कुल 172 आतंकवादी मारे गए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि युवाओं के आतंकवादी संगठनों में शामिल होने में 37 प्रतिशत की गिरावट आई है. कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, ”वर्ष 2022 के दौरान, कश्मीर में कुल 93 सफल मुठभेड़ हुई, जिसमें 42 विदेशी आतंकवादियों सहित 172 आतंकवादी मारे गए.” कश्मीर में 2022 में आतंकवादी हमलों और मुठभेड़ों में जम्मू कश्मीर पुलिस (जेकेपी) के 14 कर्मियों सहित 26 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493