Vaishno Mata Darshan: आज साल का अंतिम दिन है और नए वर्ष की शुरुआत हर कोई अच्छे से करना चाहता है. ऐसे में नववर्ष 2023 के अवसर पर कटरा स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. यहां दूर दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन करने आए हैं और लंबी लंबी कतारों में लगे हुए हैं ताकि नए साल के अवसर पर वैष्णों माता के दर्शन हो सके. माता को चाहने वाले देश व दुनियाभर से पहुंच रहे हैं. ऐसे में प्रशासन द्वारा खास इंतजाम भी किए गए हैं.
माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड, रियासी जिला प्रशासन और पुलिस ने यात्रा के लिए व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए हैं. भीड़ प्रबंधन के लिए यात्रा ट्रैक और भवन पर 500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. साथ ही तीर्थयात्री को रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान पत्र (RFID) जारी किया जा रहा है. इसके बगरै श्रद्धालुओं को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
dharmpath.com dharmpath