श्रीनगर, 25 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर की अगुवाई में गुरुवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीरी अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में ओ.पी. शाह, संतोष भारती और एयर वाइस मार्शल कपिल काक (सेनानिवृत्त) शामिल थे।
मीरवाइज के नेतृत्व वाले हुर्रियत धड़े के सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों ने कश्मीर के मौजूदा हालात और वहां बातचीत की संभावनाओं पर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हुर्रियत के वरिष्ठ नेता सैयद अली गिलानी से भी मिलने वाले हैं।
गिलानी के करीबी सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि वयोवृद्ध अलगाववादी नेता ने गुरुवार शाम करीब 4.30 बजे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिए रजामंदी दे दी है।
dharmpath.com dharmpath