कश्मीरी युवक की मौत मामले में कॉन्सटेबल निलंबित

श्रीनगर, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के उत्तरी कस्बे कांगन में सड़क पर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक युवक की मौत के मामले में प्रथम दृष्ट्या संलिप्त पाए जाने पर जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के एक कांस्टेबल को बुधवार को निलंबित कर दिया गया।

पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि गांदरबल जिले के गुलजार अहमद को कांगन में गौहर अहमद राथर की मौत मामले में उनकी संलिप्तता की विस्तृत जांच के लिए निलंबित कर दिया गया है।

बुधवार सुबह कांगन शहर में युवक के शव को दफनाया गया। वहीं, अधिकारियों ने परिवार को उसकी हत्या के दोषी को सजा दिलाने का आश्वासन दिया।

कांगन शहर से गुजरने वाले श्रीनगर-सोनमर्ग राजमार्ग पर यातायात बुधवार को क्षेत्र में तनाव के कारण दूसरे दिन भी बंद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493