कश्मीर : अलगाववादी मसरत आलम की जमानत पर रोक

श्रीनगर, 22 फरवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी की एक अदालत ने बुधवार को कट्टरपंथी धड़े के अलगाववादी नेता मसरत आलम के जमानत आदेश पर रोक लगा दी।

उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सुम्बल पुलिस थाने में रखे गए आलम को बांदीपोरा के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने हाल में जमानत दे दी थी।

लेकिन राज्य सरकार ने बांदीपोरा के जिला और सत्र अदालत में इस आदेश को चुनौती दी, जिसने आलम को दी गई जमानत पर 27 फरवरी तक रोक लगा दिया।

घाटी में 2010 के गर्मियों में हुई अशांति के लिए जिम्मेदार आलम को जुलाई 2010 में गिरफ्तार किया गया था। तब से प्रशासन ने उसे हिरासत में रखा है।

साल 2010 की अशांति के दौरान सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच खूनी संघर्ष में 120 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493