कश्मीर : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की आत्मदाह की कोशिश

श्रीनगर, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। आंदोलनरत एक आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ता ने मंगलवार को खुद को आग लगाने की कोशिश की, लेकिन साथी आंदोलनकारियों ने उसे बचा लिया।

श्रीनगर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने मासिक मानदेय में वृद्धि की मांग कर रहे हैं।

देश में आंगनवाड़ी योजना वर्ष 1975 में शुरू की गई थी।

इस योजना के अंतर्गत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के रूप में कार्यरत स्थानीय महिलाएं गर्भवती महिलाओं और पांच साल तक के बच्चों को कई प्रकार की सेवाएं प्रदान करती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493