कश्मीर : आतंकवादियों ने 2 की हत्या की (लीड-1)

श्रीनगर, 18 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में एक धर्मस्थल पर तैनात पुलिसकर्मी की आतंकवादियों ने मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी।

धर्मस्थल की सुरक्षा कर रहे पुलिसकर्मी पर आतंकवादियों ने गोलियों की बौछार कर दी।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “बारामूला जिले के तुजारशरीफ धर्मस्थल पर तैनात सुरक्षाकर्मी फैयाज अहमद को आज (मंगलवार) सुबह आतंकवादियों ने गोली मार दी।”

बाद में उनकी अस्पताल में मौत हो गई।

इस दौरान, धर्मस्थल के बाहर अब्दुल रहीम लोन (70) नामक एक नागरिक भी मारा गया।

हत्या के बाद आतंकवादी भाग निकले। अधिकारी ने कहा, “हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493