श्रीनगर, 3 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार तड़के एक आतंकवादी हमले में भारतीय सेना के एक मेजर और एक जवान शहीद हो गए।
श्रीनगर, 3 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार तड़के एक आतंकवादी हमले में भारतीय सेना के एक मेजर और एक जवान शहीद हो गए।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि घात लगाए आतंकवादियों ने जयपुरा गांव में एक सैन्य गश्ती दल पर हमला कर दिया।
हमले में मेजर कमलेश पांडे, सिपाही तंजीन और सिपाही कृपाल सिंह सहित तीन जवान घायल हो गए।
सूत्र के अनुसार, “घायलों को तुरंत बादामी बाग छावनी इलाके के 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मेजर पांडे और सिपाही तंजीन ने दम तोड़ दिया।”
सूत्रों ने बताया कि हमले के बाद आतंकवादी भागने में कामयाब रहे।
dharmpath.com dharmpath