कश्मीर : एक और बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर, 14 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा में कुछ दिनों पहले एक मासूस से दुष्कर्म को लेकर लोगों का गुस्सा अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि गांदेरबल जिले में मंगलवार को एक और बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

गांदरेबल में पीड़ित लड़की के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और त्वरित जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उसकी चिकित्सकीय जांच की गई है। गांदरेबल पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

अधिकारी ने कहा कि यह घटना रविवार को हुई। आरोपी भी गांदरेबल जिले का ही है।

घाटी में बीते छह दिनों में यह इस तरह का दूसरा मामला है। बांदीपोरा जिले में 9 मई को एक 3 साल की मासूम के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की घटना हुई।

हालांकि, आरोपी ताहिर अहमद मीर को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर घाटी में विरोध प्रदर्शन जारी है। कई स्थानों पर छात्र सड़कों पर उतर आए और मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ झड़प हुई। छात्रों ने त्वरित मुकदमे व पीड़ित के लिए न्याय की मांग की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493