कश्मीर का घटनाक्रम भाजपा-महबूबा की देन : अमर सिंह

गुरु पूर्णिमा पर बनारस के गढ़वा घाट आश्रम में आए अमर सिंह ने कहा कि सपा सरकार बेघर हुए कश्मीरी पंडितों को यूपी लाएगी और उनको स्थापित कर स्वावलंबी बनाने का हर संभव प्रयास करेगी। उनके साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी थे।

इस दौरान पत्रकारों से हुई अनौपचारिक बातचीत में अमर सिंह ने कौमी एकता दल के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब मंे कहा कि कौमी एकता दल के दूर जाने से सपा को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। जल्द ही सपा नेताओं की बैठक में चुनावी रणनीति तैयार कर यूपी विधानसभा के लिए काम शुरू किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ दिखावा करते हैं, बनारस में उनके द्वारा विकास का एक भी काम नहीं दिख रहा है। हमने वरुणा कॉरिडोर का काम शुरू किया जो तीन महीने में दिखने लगा। क्योटो की तर्ज पर विकास के दावे का एक भी काम बनारस में नहीं दिख रहा है। यहां की सफाई व्यवस्था तक नहीं सुधरी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493