कश्मीर के कुलगाम में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

श्रीनगर, 16 मई (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले के एक गांव में सोमवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “अज्ञात बंदूकधारियों ने आज (सोमवार) एक नागरिक की हत्या कर दी, जिसकी पहचान मंजूर अहमदा पाला के रूप में की गई है। वह कुलगाम के बाटपोरा गांव का निवासी था।”

अधिकारी ने कहा, “इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और हमलावारों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493