कश्मीर के गांव में झड़प

श्रीनगर, 4 मार्च (आईएएनएस)। कश्मीर में शोपियां जिले के पास सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच शनिवार को झड़प हुई।

झड़प चिल्लीपोरा गांव से सटे सुगन गांव में हुई।

चिल्लीपोरा गांव में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक, हालांकि शुक्रवार रात को आतंकवादी बचकर भाग निकलने में कामयाब रहे थे।

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493