कश्मीर के जंगल में हथियार बरामद

जम्मू, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले के जंगलों में सुरक्षा बलों ने सोमवार को हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किए।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने खानत्तर में खोर गली के जंगल से दो आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस), चार चीनी ग्रेनेड, एक रिमोट कंट्रोल उपकरण, एक दूरबीन और एक युद्ध जैकेट बरामद किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493