कश्मीर के पवित्र मस्जिद में आग

श्रीनगर, 15 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीनगर में स्थित कश्मीर के सबसे पवित्र मस्जिद खानकाह-ए-मौला में मंगलवार रात आग लग गई, लेकिन मौका रहते अग्निशमन कर्मियों ने ज्यादा क्षति होने से पहले आग बुझा दी।

पुलिस ने बताया, “अग्निशमन कर्मी रात में आग लगने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और आग से ज्यादा क्षति होने से पहले ही उन्होंने आग बुझा दी।”

प्रसिद्ध मुस्लिम संत, विद्वान और उपदेशक मीर सैयद अली हमदानी की याद में इस दरगाह मस्जिद को बनाया गया है, जिनकी शिक्षाओं ने घाटी में इस्लाम के प्रचार में मदद की थी।

मीर सैयद अली हमदानी को अमीर-ए-कबीरा और शाह-ए-हमदान के नाम से भी जाना जाता है।

उनका जन्म ईरान के हमदान में वर्ष 1314 में हुआ था और वर्ष 1384 में उनका देहांत हो गया था।

हमदानी का मकबरा तजाकिस्तान के खाटलान में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493