कश्मीर के पुलवामा जिले मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 3 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “पुलवामा जिले के त्राल शहर के पास मीर मोहल्ला (डाडसारा) गांव में आतंकवादियों के एक समूह के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार शाम क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया।”

अधिकारी ने बताया, “जैसे ही सुरक्षाबल उस घर के नजदीक पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे। उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। हमने उनके पास से तीन एके राइफल्स बरामद की हैं।”

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493