भाजपा की तिरंगा यात्रा में शिरकत करने पहुंचे राजनाथ ने पाकिस्तान को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि एक देश का आतंकी दूसरे देश के लिए हीरो नहीं हो सकता।
उन्होंने आतंकी बुरहान वानी को शहीद बताने वाले पाकिस्तान के रवैये पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी आतंकी को हीरो बनाना गलत है।
राजनाथ ने अपने पाकिस्तान दौरे का जिक्र करते हुए कहा, “मैं जब वहां गया तो और जो कुछ हुआ हो, लेकिन मैंने भारत का सिर झुकने नहीं दिया।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि देश को पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसने कहा चलो सफाई करो।
dharmpath.com dharmpath