कश्मीर : गोलीबारी में 2 युवकों की मौत

श्रीनगर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को पथराव कर रही भीड़ पर कथित तौर पर सुरक्षाबलों द्वारा की गई गोलीबारी में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

सूत्रों ने कहा कि मृतक दोनों युवकों की पहचान मुहम्मद इकबाल (24) व नईम कादिर बट (22) के रूप में हुई है, जिनकी मौत हंदवाड़ा कस्बे में एक हिंसक भीड़ पर कथित तौर पर सेना की गोलीबारी में हो गई।

पुलिस के एक सूत्र ने कहा, “इकबाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बट ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।”

स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल से घर लौट रही एक लड़की के साथ सेना के जवानों ने छेड़खानी की, जिसके बाद युवकों ने कस्बे में स्थित सेना की एक चौकी पर पथराव शुरू कर दिया।

गोलीबारी की घटना के बाद कस्बे में तनाव व्याप्त है और वरिष्ठ नागरिक व सैन्य अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493