कश्मीर : गोलीबारी में 2 सैनिक घायल

श्रीनगर, 19 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को अलगाववादी गुरिल्ला हमलावरों और सुरक्षा बलों के बीच हुई गोलीबारी में दो सैनिक घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि हाफ शिरमल गांव में मंगलवार को अपराह्न में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के संयुक्त बल तथा चरमपंथियों के बीच गोलीबारी हुई।

चरमपंथियों द्वारा सुरक्षा बलों पर चलाई गई गोली से दो सैनिक घायल हो गए।

गोलीबारी अभी भी जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493