कश्मीर : ग्रेनेड हमले में पुलिसकर्मी घायल

श्रीनगर, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने दमहाल-हंजीपोरा पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंका।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “एक कांस्टेबल मामूली रूप से घायल हो गया। तलाशी के लिए इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493