श्रीनगर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा पुलिस थाने पर आतंकवादियों द्वारा फेंके गए एक ग्रेनेड में हुए विस्फोट में आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंका, जिसके फटने से आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए।”
सभी आठों पुलिसकर्मियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
चिकित्सकों ने सभी की हालत स्थिर बताई है। सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath