Thursday , 2 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » कश्मीर : ग्रेनेड हमले में 8 सुरक्षाकर्मी घायल

कश्मीर : ग्रेनेड हमले में 8 सुरक्षाकर्मी घायल

श्रीनगर, 22 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के त्राल शहर में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में आठ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों ने कोर्ट रोड क्षेत्र में राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के संयुक्त दस्ते पर ग्रेनेड फेका और फिर गोलीबारी की।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “आठ सुरक्षाकर्मी घायल हुए। तलाशी के लिए क्षेत्र को घेर लिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

कश्मीर : ग्रेनेड हमले में 8 सुरक्षाकर्मी घायल Reviewed by on . श्रीनगर, 22 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के त्राल शहर में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में आठ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानक श्रीनगर, 22 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के त्राल शहर में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में आठ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानक Rating:
scroll to top