कश्मीर घाटी में ट्रेन सेवा बहाल

श्रीनगर, 17 नवंबर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में ट्रेन सेवा गुरुवार को आंशिक रूप से फिर शुरू की गई। यह घाटी में अशांति की वजह से पिछले चार महीने से निलंबित थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे और पटरियों पर आवश्यक मरम्मत कार्य के पूरा किए जाने के बाद, बडगाम से श्रीनगर के लिए फिर रेल सेवा शुरू की गई।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, “दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिलों के बीच ट्रेन सेवा की पूर्ण बहाली एक सप्ताह बाद होगी।”

आतंकवादी नेता बुरहान वानी के मारे जाने के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन को देखते हुए 9 जुलाई को एहतियात के रूप में रेलवे अधिकारियों ने कश्मीर घाटी में रेल सेवा निलंबित कर दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493