श्रीनगर, 26 नवंबर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में रविवार को अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान फिर से गिरकर हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। लेह शून्य से 8.2 डिग्री कम तापमान के साथ जम्मू और कश्मीर में सबसे ठंडा रहा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “रात में आसमान साफ होने के कारण कश्मीर घाटी के ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से नीचे चला गया है। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।”
अधिकारी ने बताया, “रविवार को श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पहलगाम में यह शून्य से 1.2 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कारगिल में रविवार को न्यूनतम शून्य से 4.6 डिग्री नीचे रहा।”
अधिकारी ने बताया कि जम्मू में तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 9.7 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 6.4 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 3.7 डिग्री सेल्सियस और भदरवाह 4.5 में डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
dharmpath.com dharmpath