कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी

श्रीनगर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में शनिवार को भारी बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले तीन दिनों तक और ज्यादा बर्फबारी होने की बात कही है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां कहा,”पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) वर्तमान में राज्य में सक्रिय है, जिसके प्रभाव के चलते 23 जनवरी तक घाटी में सामान्य से लेकर भारी बर्फबारी होने की संभावना है, इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता कम होने लगेगी।”

भारी बर्फबारी के कारण किसी भी अप्रिय घटना को रोकने में मदद के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन की स्थापना की है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि रात में बादल छाए रहने से शनिवार को पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई, अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 4.4 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 18.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री, कटरा में 9.1 डिग्री, बटोटे में 3.9 डिग्री, बनिहाल में 2.3 डिग्री और भदरवाह में 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493