श्रीनगर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में मंगलवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी है और मौसम कार्यालय का कहना है कि अगले 48 घंटों तक मौसम की स्थिति ऐसी ही रहेगी।
श्रीनगर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में मंगलवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी है और मौसम कार्यालय का कहना है कि अगले 48 घंटों तक मौसम की स्थिति ऐसी ही रहेगी।
घाटी में सभी नदियां, झीलें और झरने आंशिक रूप से जमे हुए हैं क्योंकि बर्फ ढके पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चल रही हैं।
श्रीनगर में मंगलवार का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम में शून्य से 4.9 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 3.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
लेह शहर का तापमान शून्य से 8.9 डिग्री सेल्सियस नीचे और कारगिल का शून्य से 15.0 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू शहर का रात का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, कटरा का 7.4 डिग्री, बटोट का शून्य से 0.5 डिग्री नीचे, बनिहाल का 1.2 डिग्री और भदरवाह का शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
dharmpath.com dharmpath