कश्मीर घाटी में शीतलहर जारी, बारिश, बर्फबारी की संभावना

श्रीनगर, 10 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में गुरुवार को शीतलहर जारी है और मौसम विभाग ने शाम से बर्फबारी और बारिश को नए दौर की संभावना जताई है।

श्रीनगर, 10 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में गुरुवार को शीतलहर जारी है और मौसम विभाग ने शाम से बर्फबारी और बारिश को नए दौर की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर की ओर आ रहा रहा है जिसके कारण आज शाम से 13 जनवरी तक रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का एक और दौर शुरू होने की संभावना है।”

वहीं, न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। बुधवार के शून्य से तीन डिग्री नीचे तापमान की तुलना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ है लेकिन फिर भी घाटी में भीषण शीतलहर के कहर से कम ही राहत मिली है।

पहलगाम में तापमान शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, गुलमर्ग में शून्य से 8.5 डिग्री नीचे जबकि लेह में शून्य से 15.0 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 18.2 डिग्री नीचे रहा।

जम्मू और कटरा में रात का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा और बटोटे में 0.5, बनिहाल में 1.9 डिग्री और भदरवाह में तापमान शून्य से 0.9 डिग्री नीचे रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493