कश्मीर घाटी में शीतलहर जारी

श्रीनगर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर राज्य की कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में गुरुवार को भी शीतलहर जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार रात तक तापमान में और गिरावट के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “रात को आसमान साफ रहने की वजह से अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। इस अवधि के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है।”

श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में यह शून्य से 4.4 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू क्षेत्र के जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, कटरा का 8.2 डिग्री, बटोत का 2.6 डिग्री, बनिहाल का 0.2 डिग्री, भदरवाह का 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जम्मू क्षेत्र के उधमपुर कस्बे में रात का तामपान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर घाटी में भीषण ठंड की 40 दिन की अवधि ‘चिल्लई कलां’ 21 दिसंबर से शुरू हुई, जो 31 जनवरी तक चलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493