कश्मीर घाटी में संघर्ष के दौरान युवक को गोली लगी (लीड-1)

श्रीनगर, 3 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में लगभग दो दर्जन गांवों में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए गहन तलाशी अभियान के बाद सोमवार को सुरक्षाबलों और पत्थरबाजों के बीच हुए संघर्ष में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे फैयाज अहमद वानी नामक युवक घायल हो गया। उसे पुलवाला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह अभियान पुत्रीगाम, रोहमू, राजपोरा, मैत्रीगाम, गूसू, फ्रासीपोरा और अन्य गांवों में आतंकवादियों के होने की जानकारी मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया।

दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों द्वारा चलाया गया यह कोई पहला तलाशी अभियान नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493