श्रीनगर, 24 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में गुरुवार को हल्की बर्फबारी और बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा।
श्रीनगर, 24 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में गुरुवार को हल्की बर्फबारी और बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा, “घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई।”
उन्होंने बताया, “मौसम में सुधार जारी है और अगले कुछ दिनों में बिना अधिक बारिश के मौसम शुष्क रहेगा।”
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में शून्य से 6.8 डिग्री नीचे, जबकि गुलमर्ग में शून्य से 12.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
लेह कस्बे में तापमान शून्य से 14.2 डिग्री नीचे रहा जबकि कारगिल में शून्य से 18.4 डिग्री नीचे रहा।
जम्मू में बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 5.0, बटोटे में शून्य से 1.2 डिग्री नीचे, बनिहाल में 0.1 और भदरवाह में शून्य से 0.3 डिग्री नीचे रहा।
dharmpath.com dharmpath