कश्मीर झड़प में युवक की मौत (लीड-1)

श्रीनगर, 16 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग में ईद की नमाज के बाद सुरक्षाबलों के साथ झड़प में शनिवार को एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि जंगलामांडी इलाके में हुई झड़प में घायल बाराकपोरा गांव के शेराज अहमद ने श्रीनगर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

रिपोर्टों के मुताबिक, झड़प में एक दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। कश्मीर घाटी के अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की झड़पें हुई हैं।

पुलिस ने कहा कि पुलवामा में शुक्रवार को सेना की गोलीबारी में नौ साल के बच्चे की मौत के विरोध में भीड़ ने प्रदर्शन किया।

शोपियां में भी युवाओं ने पथराव किया।

श्रीनगर के ईदगाह इलाके में भी झड़प हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए जुटे थे।

बारामूला, सोपोर, बडगाम, कुपवाड़ा और गांदरबल में भी ईद की नमाज अदा की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493