श्रीनगर, 12 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले के शादीपोरा इलाके में रविवार को दुष्कर्म के आरोपी को मृत्युदंड दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। आरोप है कि एक युवक ने गुरुवार को त्रेहगाम की तीन साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ताहिर अहमद मीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मीर ने एक प्रमाणपत्र पेश किया है, जिसमें उसे नाबालिग दिखाया गया है। अधिकारियों ने उसके सबूत को फर्जी बताया है, क्योंकि उसकी उम्र 20 साल है।
बांदीपोरा के जिलाधिकारी शहबाज मीर ने प्रदर्शनकारियों को इस मामले की सुनवाई 14 दिन के भीतर फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
dharmpath.com dharmpath