नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय कैबिनेट ने जम्मू एवं कश्मीर तथा नक्सलवाद से प्रभावित राज्यों में 17 इंडियन रिजर्व बटालियंस (आईआरबी) को बढ़ाने को बुधवार को मंजूरी दे दी।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, “जम्मू एवं कश्मीर में आईआर के पांच बटालियन, छत्तीसगढ़ में चार बटालियन, झारखंड में तीन बटालियन, ओडिशा में तीन बटालियन तथा महाराष्ट्र में दो बटालियन बढ़ाए जाएंगे।”
बयान के मुताबिक, उम्र व शैक्षणिक योग्यता में छूट प्रदान कर स्थानीय युवकों की भर्ती की जाएगी।
जम्मू एवं कश्मीर में आरक्षी तथा चतुर्थ श्रेणी के पद पर 60 फीसदी लोगों की भर्ती सीमाई जिले से होगी।
नक्सलवाद से पीड़ित राज्यों के लिए सुरक्षा संबंधी खर्च (एसआरई) योजना के तहत 75 फीसदी भर्ती बुरी तरह प्रभावित 27 जिलों से होगी।
dharmpath.com dharmpath