नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। कश्मीरी सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट उमर फैयाज (22) की हत्या को ‘कायरतापूर्ण कृत्य’ करार देते हुए राजपूताना राइफल्स के कर्नल लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा ने बुधवार को कहा कि कश्मीर ने अपना एक बेटा खो दिया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को दंडित करने के लिए लोगों को एकजुट हो जाना चाहिए।

दक्षिणी पश्चिमी कमान के मुख्य कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कृष्णा ने कहा, “कश्मीर ने अपना बेटा खोया है और हमने एक होनहार अधिकारी खोया है। मुझे भरोसा है कि कश्मीर के लोगों को इसका एहसास होगा। वे एकजुट होंगे और अपराधियों को दंडित करेंगे।”
कृष्णा ने कहा, “यह कायर और बर्बर अपराधियों–जेहादी आतंकवादियों के हाथों एक दुखद नुकसान है। वह एक बेहतरीन अधिकारी और एक उत्कृष्ट खिलाड़ी थे।”
इससे पहले एक लिखित बयान में वरिष्ठ सेना अधिकारी ने कहा था कि इस जघन्य अपराध और कायरतापूर्ण कृत्य के लिए अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि सेना शोक संतप्त परिवार के साथ है।
लेफ्टिनेंट उमर जम्मू एवं कश्मीर के अखनूर क्षेत्र में सेवारत थे, वह अपने पैतृक घर कुलगाम में छुट्टी पर थे।
अधिकारी ने कहा कि उमर का मंगलवार को आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया, जब वह एक शादी कार्यक्रम में गए थे। उन्हें जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में बुधार को मृत पाया गया।
उमर का गोलियों से छलनी शव दक्षिण कश्मीर के शोपियां से पाया गया।
dharmpath.com dharmpath