कश्मीर पंचायत चुनाव : आठवें चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न

जम्मू/श्रीनगर, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर पंचायत चुनाव के आठवें चरण में शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यहां कुल 2,633 मतदाता केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रपट नहीं मिली है। कश्मीर में 550 और जम्मू में 2083 मतदान केंद्र थे।

यहां कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और अपराह्न् दो बजे समाप्त हो गया।

राज्य में इस चरण में कुल 80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जम्मू मे 85.1 प्रतिशत, तो घाटी में 49.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

कम से कम 361 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया था, जिसमें से 171 मतदान केंद्र कश्मीर में और 190 जम्मू में थे।

इस चरण में 2,007 पंच की सीटों के लिए और 331 सरपंच की सीटों के लिए कुल 6,304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जबकि 43 सरपंचों और 681 पंचों को निर्विरोध चुना गया है।

अब यहां पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 11 दिसंबर को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493