कश्मीर पर कोई बयान नहीं दिया-संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रवक्ता

a68673b8d5540079114cc6a61d2d99f4संयुक्त राष्ट्र, 28 अगस्त-संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष (पीजीए) मारिया फर्नाडा एस्पिनोसा ने पाकिस्तान की स्थाई प्रतिनिधि मलीहा लोधी से मुलाकात की है, लेकिन उन्होंने कश्मीर पर कोई बयान नहीं दिया है।

उनकी प्रवक्ता मोनिका ग्रेले ने यह जानकारी दी।

मंगलवार को एस्पिनोसा के बयान के संबंध में एक पाकिस्तानी संवाददाता के एक सवाल के जवाब में ग्रेले ने कहा, “पीजीए ने आज कश्मीर पर कोई बयान नहीं दिया है। जो शायद आपने देखा है, वही हमने देखा कि उन्होंने कल पाकिस्तान की स्थाई प्रतिनिधि के साथ बैठक की।”

यह बैठक अगले महीने होने वाली महासभा की उच्च स्तरीय बैठक में कश्मीर मुद्दा उठाने के पाकिस्तान के प्रयास के तहत की गई थी। पाकिस्तान सुरक्षा परिषद में सार्वजनिक बैठक कराने में असमर्थ रहा है जहां पाकिस्तान के प्रतिनिधि के पास अपना पक्ष रखने के लिए सार्वजनिक मंच होता।

जम्मू एवं कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने का सिर्फ चीन द्वारा विरोध करने पर परिषद ने सिर्फ बिना किसी रिकॉर्ड या बयान के क्लोज-डोर बैठक की थी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493