11 सितंबर से फ्लोर पर आएगी फिल्म खाली-पीली

मुंबई, 28 अगस्त –अभिनेता ईशान खट्टर और अनन्या पांडेय निर्देशक मकबूल खान के निर्देशन में युवाओं को ध्यान में रखकर बन रही फिल्म ‘खाली पीली’ में बड़े पर्दे पर पहली बार एक साथ नजर आएंगे। ‘खाली पीली’ फिल्म का सेट मुंबई में बनाया गया है। इसमें एक लड़की और लड़के की एक रात हुई मुलाकात के बाद जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है।

खान ने कहा, “मैं इन युवा प्रतिभाओं के साथ इस फिल्म को शुरू करने के लिए बेचैन हूं।”

‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन करने वाले अली अब्बास जफर ‘जी स्टूडियोज’ के साथ मिलकर ‘खाली पीली’ का निर्माण करेंगे।

इसे लेकर जफर ने कहा, “‘खाली पीली’ की पटकथा पर मकबूल, हिमांशु और मैंने लगभग एक साल तक काम किया और जब हमें लगा कि यह पूरी तरह से तैयार है, तो हम इसे लेकर इन उत्साही युवा कलाकारों के पास गए।”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493