कश्मीर पर मुस्लिम धर्मगुरुओं से मिले राजनाथ

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मुस्लिम धर्मगुरुओं के एक समूह से मुलाकात की और कश्मीर घाटी में शांति बहाली के उपायों पर चर्चा की।

बीते सप्ताह भारतीय सेना के हाथों हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद से कश्मीर घाटी में हिंसक विरोध-प्रदर्शन भड़क उठा, जिसमें अबतक 32 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

धर्मगुरुओं ने बैठक के बाद कहा कि गृहमंत्री से मुलाकात कर वे संतुष्ट हैं और गृहमंत्री ने उनसे कश्मीर घाटी में शांति स्थापित करने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ इमाम्स ऑफ मॉस्क्स के उमर अहम इलियासी ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि वे कश्मीर जाएंगे और आम लोगों खासकर धार्मिक नेताओं से कश्मीर घाटी में स्थिति सामान्य करने में मदद करने की अपील करेंगे।

उन्होंने कहा, “देश के किसी भी अन्य हिस्से में रहने वाले मुस्लिमों की तरह कश्मीरवासी भी हमारे भाई हैं। हम उनके साथ हैं और उनसे स्थिति को सामान्य बनाने और शांति स्थापित करने की अपील करेंगे।”

इलियासी ने कहा कि वह अन्य मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से भी मुलाकात करेंगे।

इससे पहले सोमवार को राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित विपक्षी दल के नेताओं से मुलाकात की और कश्मीर घाटी में शांति बहाल करने के उपायों पर चर्चा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493