कश्मीर : पाकिस्तानी रेंजरों ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया

जम्मू, 9 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी रेंजरों ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिले की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “पाकिस्तानी रेंजरों ने सांबा जिले के चाल्लायारियान और खोआडा में स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकियों को निशाना बनाकर सोमवार की शाम छोटे हथियारों से छह-सात राउंड गोलीबारी की।”

बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजरों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संघर्षविराम जारी रखने के लिए रविवार को जम्मू जिले के आर. एस. पुरा सेक्टर में स्थित ओक्त्रोई सीमा चौकी पर अनौपचारिक बैठक हुई थी।

गौरतलब है कि इस समय अंतर्राष्ट्रीय सीमा के दोनों ओर के किसान खेतों में बुवाई में व्यस्त होते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493