कश्मीर : पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

श्रीनगर, 29 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर मौजूद भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के बुधवार को गोलीबारी की।

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से यहां कहा, “पाकिस्तानी सेना ने आज नियंत्रण रेखा पर माछिल सेक्टर में छोटे और स्वचालित हथियारों से संघर्षविराम का उल्लंघन किया।”

अधिकारी ने कहा, “उन्होंने दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पहली बार अपराह्न 11.40 बजे और फिर अपराह्न 12.30 बजे दूसरी बार गोलीबारी की।”

रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक, “हमारे जवानों ने कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की। हमारी ओर किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है।”

इस बात की तत्काल पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या संघर्ष विराम के उल्लंघन के बाद घुसपैठ की कोई कोशिश की गई या नहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493