कश्मीर : पुलिसकर्मी को गोली मारकर, आतंकवादी फरार

श्रीनगर, 29 मई (आईएएनएस)। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में अलगाववादी आतंकवादियों ने शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी को गोली मार कर घायल कर दिया और उसकी सर्विस राइफल लेकर फरार हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “आतंकवादियों ने शोपियां में जम्मू एवं कश्मीर बैंक लिमिटेड की कचदूरा शाखा के बाहर सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल सरताज अहमद को गोली मारी।”

पुलिस अधिकारी ने बताया, “कांस्टेबल को हाथ में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। आतंकवादी उसकी सर्विस राइफल लेकर वहां से फरार हो गए।”

घटना के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई और आंतकवादियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493