आतंकी नसीर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को महराजगंज के सीजेएम न्यायालय में स्थानीय पुलिस व एटीएस द्वारा पेश किया गया। सुनवाई के बाद सीजेएम रामकिशोर चतुर्थ ने नसीर अहमद वानी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
नसीर के खिलाफ जम्मू एवं कश्मीर में चल रहे एक मुकदमे में पेशी पर ले जाने के लिए वहां की पुलिस के सब इंस्पेक्टर मुजफ्फर ने भी प्र्थनापत्र दिया है। इस मामले में न्यायालय ने अभी फैसला सुरक्षित रखा है।
सशस्त्र सीमा बल ने 15 मई को आतंकी नसीर अहमद को उत्तर जिले की भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली बोर्डर से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद नसीर को उत्तर प्रदेश एटीएस को सौंप दिया गया था। नसीर जम्मू एवं कश्मीर में कई घटनाओं के लिए जिम्मेदार है।
dharmpath.com dharmpath