श्रीनगर, 20 जून (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के सोपोर शहर में शनिवार को पुलिस के वाहन में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को यहां बताया कि एक मामले में आरोपी को पुलिस के वाहन से अदालत ले जाया जा रहा था। अदालत जाने के दौरान वाहन में विस्फोट हो गया, जिसमें आरोपी की मौत हो गई तथा चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
अधिकारी ने बताया कि इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath