कश्मीर : प्रदर्शनकारियों व सुरक्षा बलों में कई जगहों पर झड़प

श्रीनगर, 12 मई (आईएएनएस)। घाटी के कई इलाकों में शुक्रवार की नमाज के बाद सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगहों पर झड़पें हुईं।

पुलिस ने कहा कि श्रीनगर के पुराने इलाके में नोवहट्टा इलाके में शुक्रवार की नमाज के बाद युवक सड़कों पर उतर आए और नारे लगाने लगे।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “विरोध कर रहे युवाओं ने तैनात पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी की। सुरक्षा बलों ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया।”

इस तरह का संघर्ष बांदीपोरा जिले के हजान कस्बे में, बारामूला जिले के सोपोर में और दक्षिण कश्मीर के शोपियां कस्बे में हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493