कश्मीर : बर्फ के नीचे दबे 5 सनिक बचाए गए (लीड-2)

श्रीनगर, 28 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा के पास बर्फीले मार्ग के धंस जाने से वहां फंस गए सभी पांचों जवानों को बचा लिया गया है।

कुपवाड़ा जिले के माचिल सेक्टर में हुए इस हादसे में पहले तीन जवानों को बचाया गया था।

ये सभी जवान राष्ट्रीय राइफल्स के गश्ती दल का हिस्सा थे। सभी जवानों का अस्पताल में हाइपोथर्मिया का इलाज किया जा रहा है। हाइपोथर्मिया में शरीर का तापमान असामान्य हो जाता है।

पुलिस ने कहा कि यह घटना ऐसे समय में घटी है, जब कुछ दिन पहले ही नियंत्रण रेखा पर हुई हिमस्खलन की दो घटनाओं में एक सैन्य चौकी और एक गश्ती दल चपेट में आ गए थे, जिसमें 15 जवान शहीद हो गए थे।

पुलिस ने कहा कि हादसे के वक्त गश्ती पार्टी नियमति आतंकवाद रोधी अभियान पर थी।

कश्मीर में इस सप्ताह भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है और राज्य में कई बार हिमस्खलन की चेतावनी जारी की जा चुकी है। कुछ क्षेत्रों में बिजली और संपर्क नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि हिमस्खलन की चेतावनी जारी किए जाने के बाद उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से दर्जनों लोगों ने घर खाली कर दिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493