कश्मीर : बर्फ में 5 जवान फंसे

श्रीनगर, 28 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा के पास बर्फीले मार्ग को धंस जाने से सेना के 5 जवान फंस गए हैं।

यह घटना ऐसे समय में घटी है, जब कुछ दिन पहले नियंत्रण रेखा हुई हिमस्खलन की दो घटनाओं में एक सैन्य चौकी और एक गश्ती दल चपेट में आ गए थे, जिसमें 15 जवानों की मौत हो गई थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 56 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के पांच सैनिक बर्फ के नीचे दब गए हैं और उन्हें बचाने के लिए अभियान जारी है।

सूत्रों ने कहा कि हादसे के वक्त आरआर पार्टी नियमति आतंकवाद रोधी अभियान पर थी।

कश्मीर में इस सप्ताह भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है और राज्य में कई बार हिमस्खलन की चेतावनी जारी की जा चुकी है। कुछ क्षेत्रों में बिजली और संपर्क नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि हिमस्खलन की चेतावनी जारी किए जाने के बाद उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से दर्जनों लोगों ने घर खाली कर दिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493