श्रीनगर, 6 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के गांदेरबल जिले में सोनमर्ग के नजदीक सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के शिविर में सोमवार को हुए एक विस्फोट में चार लोग घायल हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “गांदेरबल जिले में आज (सोमवार) बीआरओ शिविर में हुए एक विस्फोट में चार लोग घायल हो गए।”
उन्होंने कहा, “विस्फोट के वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है, लेकिन यह दुर्घटनावश हुआ विस्फोट प्रतीत होता है, क्योंकि बीआरओ पहाड़ी इलाकों में अक्सर सड़क निर्माण के लिए विस्फोटक सामग्रियों का इस्तेमाल करता है।”
dharmpath.com dharmpath