नई दिल्ली- जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को पांच और प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। इनमें चार मुस्लिम और एक हिंदू प्रत्याशी शामिल है। इस नई सूची में पार्टी ने कुपवाड़ा से अब्दुल रहमान लोन, लोलाब से अब्दुल राशिद जरगर, लांगटे से एम.एम. वार, कुलगाम से गुलाम हसन जरगर और बिल्लावर से निर्मल सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है।
जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
हाल ही में हुए महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपनी सफलता से खुश भाजपा ने 87 सीटों वाली जम्मू और कश्मीर विधानसभा में 44 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। भाजपा ने 2008 के विधानसभा चुनाव में 11 सीटें जीतकर राज्य में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था।
dharmpath.com dharmpath