संयुक्त राष्ट्र, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान को सीधा निशाना बनाते हुए भारत ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और कोई भी इसे बलपूर्वक नहीं हासिल कर सकता है।
गत सप्ताह कश्मीर पर दिए गए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बयान का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा, “कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और भारत का अभिन्न अंग बना रहेगा। कोई भी बलपूर्वक इसे छीन नहीं सकता है।”
dharmpath.com dharmpath