भोपाल, 26 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तीन अक्टूबर को ग्वालियर आ रहे हैं। वह यहां सिंधिया कन्या विद्यालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति के प्रवास के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां जारी हैं।
आधिकारिक तौर पर जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रपति के ग्वालियर आगमन के संबंध में जारी तैयारियों की मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा ने सोमवार को समीक्षा की। इस बाबत उन्होंने मंत्रालय में अधिकारियों के साथ एक बैठक की।
बयान के अनुसार, राष्ट्रपति मुखर्जी सिधिया कन्या विद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने ग्वालियर आ रहे हैं।
तय कार्यक्रम में अनुसार, मुखर्जी तीन अक्टूबर की शाम विमान से ग्वालियर पहुचेंगे तथा कार्यक्रम में भाग लेने के बाद देर शाम विमान द्वारा दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath