कश्मीर : मस्जिद विस्फोट में 11 घायल

श्रीनगर, 13 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को एक मस्जिद परिसर में हुए ग्रेनेड विस्फोट में 11 लोग घायल हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “शोपियां के जामिया ट्रेंज मस्जिद परिस में ग्रेनेड हमला उस समय हुआ, जब लोग सुबह की नमाज अदा कर बाहर आ रहे थे। विस्फोट में 11 लोग घायल हो गए।”

अधिकारी ने बताया, “नमाज अदा कर बाहर आए लोगोंे ने मस्जिद परिसर में एक धातु का एक बरतन उल्टा रखा हुआ देखा, एक व्यक्ति ने जब बरतन को सीधा करने की कोशिश की तो उसके अंदर रखे ग्रेनेड में विस्फोट हो गया।”

बुधवार को भी खानयान इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर ग्रेनेड से हमला किया था, जिसमें चार लोग घायल हुए थे। घायलों में जम्मू एवं कश्मीर पुलिस का एक जवान, सीआरपीएफ के दो जवान और एक आम नागरिक शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493